सिंगरौली: एनसीएल निगाही क्षेत्र में कंपनी स्तरीय अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
नोर्दर्न कोलफील्डस लिमिटेड के अंतर्गत आज दिनांक 14 नवम्बर 2024 को कंपनी स्तरीय अंतरक्षेत्रीय वोलीबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ निगाही स्टेडियम में किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में एनसीएल के अंतर्गत सभी क्षेत्रों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप निगाही के कार्यवाहक महाप्रबंधक मौजूद रहे।