गुना नगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने विधायक ने कहा- गुना हमारी जागीर है, किसी को घुसने नहीं देंगे
गुना में 22 मई को भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। भाजपा की विकास यात्रा की प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने कहा, मैं तो यही रहूंगा यही जागीर अपनी गुना की तो और किसी को थोड़ी धसने देंगे। इस पर हंसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आज तो स्मार्ट लग रहे हो।