सुल्तानपुर: दस साल में मोदी राहुल गांधी पर नहीं सिद्ध कर सके भ्रष्ट्राचार: कांग्रेस पीसी मेंबर वरुण मिश्रा
भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्या के बयान को लेकर कांग्रेस पीसीसी मेंबर वरुण मिश्रा ने उन पर हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए वरुण मिश्रा ने कहा कि दस साल से मोदी की सरकार केंद्र में है। राहुल गांधी से लेकर तमाम लोगों तक उन्होंने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया और कोई भी भ्रष्ट्राचार का आरोप वो सिद्ध नहीं कर पाए।