मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र में घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर 10 से 12 दबंगों ने स्कूल प्रिंसिपल को मारपीट कर किया घायल
मानपुर चौकी के पास घर में जबरन जेसीबी लेकर कब्जा कर ने आए 10 से 12 दबंग के द्वारा स्कूल प्रिंसिपल विजय कुमार गुप्ता के साथ की जमकर मारपीट। विजय कुमार गुप्ता मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए घायल हुए विजय कुमार गुप्ता के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि 10 से 12 दबंग लोग जेसीबी लेकर घर को दीवार तोड़ रहे थे।