हुलासगंज: जहानाबाद: कोड़ौना में वाहन जांच में 24 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद में कोड़ौना के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 24 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से पटना के बेउर निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया गया था। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य की जांच में जुटी है।