सिंघिया: सिंघिया में 17 अध्यक्ष और 187 प्रबंध कार्य समिति के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न
सिंघिया नगर पंचायत समेत प्रखंड के 17 पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कार्य समिति के लिए रविवार के दिन 46 बूथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विवेक रंजन रविवार के दिन समय करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।