सिंघिया: विष्णुपुर डीहा गांव में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, एफएसएल टीम जांच के लिए पहुंची
सिंघिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डीहा गांव में चाकू गोद कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में की गई है पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने पति और बच्चे के साथ शुक्रवार की रात सोने जा रही थी इसी क्रम में सिंघिया निवासी गौतम कुमार को अपने घर की ओर आते देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।