सिंघिया: सिंघिया के प्लस 2 राजकीयकृत कुमार गंगानन्द एकेडमी में पैक्स चुनाव के लिए सामग्री का वितरण
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत प्लस 2राजकीयकृत कुमार गंगानन्द एकेडमी सिंघिया परिसर में शुक्रवार के दिन समय करीब 10बजे से पैक्स चुनाव को लेकर चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। 46 बूथों पर 17 अध्यक्ष व 187 प्रबंध कार्य समिति के लिए 1 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।