भभुआ: लहुरबारी गांव के पास खड़ी ट्रक में सीएनजी ऑटो ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 लहुरबारी गांव के पास खड़ी ट्रक में सीएनजी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां चालक की मौत हो गई। शनिवार को 4:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान मोहनिया बड़ी बाजार वार्ड 9 निवासी स्वर्गीय इजहार राय के 42 वर्षीय पुत्र रमजान राय बताया जाता है। जो सीएनजी ऑटो में सवारी लेकर चालक जा रहा था। तभी लहुरबारी गांव के पास सड़क हादसा हुआ है।