भभुआ: भभुआ थाना परिसर में एसपी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया, कई मामलों की हुई सुनवाई
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 भभुआ थाना परिसर में आज शनिवार को 2 बजे एसपी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। वही एसपी को पहुंचते ही थाना परिसर में गॉड ऑफ़ आनर दिया गया। जनता दरबार मे एसडीपीओ मनोरंजन भारती थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति थाना पर आए और पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत उचित पाई जाती है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।