भभुआ: भभुआ मुंडेश्वरी सभाकक्ष में डीएम ने पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा के लिए की बैठक
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 शनिवार को 2:30 बजे भभुआ मुंडेश्वरी सभाकक्ष डीएम नितिन कुमार सिंह ने पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक किया। यह बैठक पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में छठी वित्त आयोग एवं 15वीं वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए।