बिंदकी: बिंदकी पुलिस ने बैलाही बाजार में हुई छिनैती का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी पुलिस द्वारा बैलाही बाजार कस्बा बिंदकी में हुई छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त आदिल राइम उम्र 20 वर्ष पुत्र जमाल निवासी मोहल्ला जहानपुर कस्बा बिंदकी को खजुहा रोड स्थित नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 8300 रुपए नगद मोबाइल तथा एक हाथ की घड़ी बरामद हुई। गुरुवार को दोपहर 12 बजे न्यायालय भेजा गया।