गोहरगंज: ऑपरेशन मुस्कान में औबेदुल्लागंज पुलिस को बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग सकुशल घर लौटी
रायसेन। जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।