सिमडेगा: साइबर ठगी से बचें, अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहें: एसपी
सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने मंगलवार शाम 5 बजे लोगों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही फोन पर बैंक खाता, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा करें। संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना से संपर्क