हसपुरा: कोईलवां गांव टोले करणविगहा में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस
हसपुरा थानाक्षेत्र के कोईलवां गांव टोले करणविगहा में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में युवक को आने से मौत हो गया। जिसकी पहचान सोनहथु गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। हालात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा इलाज के लिए लाया गया, जहां नब्ज टटोलते चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।