राजपुर: परशुराम जयंती को लेकर राजपुर में विप्र समाज की हुई बैठक
राजपुर में भगवान श्री परशुराम भवन में सर्व ब्राहमण सभा अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डे के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुईं।बैठक में अंगामी 20अप्रैल को होने वाले श्री परशुराम जी जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई । आज ब्राह्मण सभा के आगामी कार्यक्रमों और सभी गतिविधियों की समीक्षा की गई और संगठन निर्माण के साथ सामाजिक दायित्वों को पूरा करने और समाज हित में कई निर्णय लिए गए।