जसराना: नगला खरगा में सड़क के किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉला ने रौंदा, युवक की मौके पर हुई मौत
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला खरगा में सड़क के किनारे खड़े एक युवक को ट्रैक्टर ट्रॉला ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।