हरदा: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़: हाथ पकड़कर कहा 'तुम मुझे अच्छी लगती हो', आरोपी पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज
Harda, Harda | Aug 2, 2026 सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी तनवीर खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की शाम करीब 5 बजे किशोरी अपने घर के बाहर खड़ी थी।