उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया
1 अप्रैल मंगलवार दोपहर 12:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कार्य का बिजली कर्मियों के साथ शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यालय पर मीटर लगवा कर माल्यार्पण कर कार्य का शुभारंभ कराया उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को उचित बिल एवं उसकी जानकारी ठीक तरीके से प्राप्त हो सकेगी।