उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने रेहरा बाजार में चिकित्सा प्रतिष्ठान का फीता काटकर किया उद्घाटन
31 मार्च सोमवार 1 बजे विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत रेहरा बाजार में नव निर्मित प्रतिष्ठान फिजियोथिरेपी सेंटर एवं दर्द निवारक केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर फीता काट कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर रेहरा मण्डल के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र वासियों को नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।