उतरौला: उतरौला तुलसीपुर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण होगा, विधायक राम प्रताप वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
31 मार्च सोमवार शाम 5:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के कार्यालय द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए जानकारी दी गई की उतरौला से तुलसीपुर 9 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़करण लगभग 31 करोड़ 86 रुपए की लागत से किया जायेगा। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा इससे क्षेत्र वासियों की आवागमन की बड़ी समस्या का समाधान होगा और जनता को इसका लाभ मिलेगा।