उतरौला: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और उप जिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर ने उतरौला में भ्रमण कर ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
31 मार्च सोमवार सुबह 10:00 बजे उतरौला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं उप जिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर ने भ्रमण कर ईद के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। कहा की त्योहार पर किसी भी प्रकार का कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।