इटारसी: इटारसी की बैंक कॉलोनी में माँ भगवती की महाप्रसादी में शामिल हुए मध्यप्रदेश तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा
इटारसी की बैंक कॉलोनी में समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत माँ भगवती की महाप्रसादी कार्यक्रम में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मध्यप्रदेश तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ जगदम्बा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।