सहारनपुर के नानौता में उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की छंटनी के मुद्दे पर गहरा आक्रोश देखने को मिला। बैठक में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।