महमूदाबाद: महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में भाकियू का प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे
महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसानों ने गौशालाओं में चारा-भूसे की व्यवस्था व खराब हैंडपंपों की मरम्मत सहित कई समस्याएं उठाईं। तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।