फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार गाँधी कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी 2 नम्बर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसका संबंधित धाराओं में थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है।