फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना को लेकर की विस्तृत समीक्षा
शनिवार को दोपहर बाद भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मतगणना को लेकर विशेष बैठक ली। बैठक में विस्तार से मतगणना को लेकर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना के साथ सुचारू रूप से मतगणना का कार्य करवाने का भरोसा दिया।