बेरो: जनहित मुद्दों पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, बिजली, भ्रष्टाचार और योजनाओं में अनियमितता का किया विरोध
Bero, Ranchi | May 18, 2026 बेड़ो: भाजपा प्रखंड कमेटी ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रखंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, खराब बिजली व्यवस्था एवं योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।