जीरापुर: जीरापुर में शिक्षकों का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, कहा- टीईटी अनिवार्यता से मानसिक तनाव बढ़ा
जीरापुर में शनिवार की शाम, 5:30 बजे के लगभग अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में सेकडों शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के कार्यालय तक पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।