करछना: डांडों चौराहे पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन हिंद के कार्यकर्ताओं के बीच समर्थन देने पहुंचे प्रयागराज के सांसद
यमुनापार क्षेत्र के डांडों चौराहे पर 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार सुबह 11:00 बजे के करीब भारतीय किसान यूनियन हिंद के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। जिसकी जानकारी होने पर प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह प्रदर्शन कारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।