करछना: गोसाई का पूरा गांव में एक किसान के खेत में लगे जाल में फंसा विशालकाय अजगर, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
करछना थाना क्षेत्र के गोसाई का पूरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे के करीब एक किसान के खेत में लगाए गए जाल में विशाल का अजगर सर्फ फंसा देखा गया। जिसकी लंबाई 15 फीट आकी गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।