"सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा भारी! इटहरी में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 28 अतिक्रमणकारियों में मची अफरा-तफरी"
वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे रामचंद्रपुर इटहरी गांव में आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। सरकारी भूमि पर कब्जा कर नाला निर्माण में बाधा बनने वाले 28 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला यह अभियान तीन दिनों तक जारी रहेगा।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, अतिक्रमणकारियों को नाला निर्माण के लिए लिखित सहमति पत्र देने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
#BreakingNews #BulldozerAction #Amarpur #BankaNews #RamchandrapurItahri #EncroachmentDrive #BiharNews #MainHoonBanka #MediaDarshan #AmarpurNews
Amarpur, Banka | Jul 20, 2026