ऊन: शामली जिले के खोडसमा गुरुद्वारे के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल
शुक्रवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले की चौसाना चौकी क्षेत्र के खोडसमा गुरुद्वारे के पास दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर हो गई। टक्कर में चौसाना निवासी सचिन, खोडसमा निवासी तौसीफ और फरीद घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए चौसना के चिकित्सालय में पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।