नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय मे आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी होने पर संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कलेक्टर नेCM हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नॉन-अटेंडेड और खराब गुणवत्ता से बंद मामलों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।