जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है।मृतक की पहचान चुरहट निवासी 22 वर्षीय विवेक मिश्रा के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे।