बंजरिया: सिंघिया निवासी 15 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से हुई मौत, मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार
सिंघिया निवासी 15 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से हुई मौत,मंगलवार हुआ अंतिम संस्कार। पुण्यदेव नगर निवासी रामबाबू प्रसाद ने बताया कि मृतक सिंघिया सागर निवासी रमेश प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीतम अपने पिता के साइकल दुकान पर गया था। जहां उसे किसी विषैले सर्प ने काट लिया। घर जाने पर परेशानी हुई तब सदर हॉस्पीटल ले गए।