नोहर: नोहर, श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केंद्र की स्थापना
नोहर,श्रीमती नर्बदा देवी बिहानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोहर में कॉलेज शिक्षा विभाग और राजस्थान सरकार के आदेशानुसार ब्लॉक स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र पर छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा से संबंधित चार सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा