रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा पुलिस ने गंडलाई गांव की नदी से 2000 लीटर वास की नष्ट, 15 लीटर हथकड शराब भी की जप्त, 6 भट्टीयां भी तोड़ी
रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि रविवार को गडलाई गांव स्थित नदी से अवैध हथकड़ शराब के ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने 2000 लीटर वास नष्ट की व 15 लीटर हथकड शराब भी जप्त की है। वही हथकड शराब बनाने की 6 भट्टीयों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गढलाई गांव के पप्पू लाल व अशोक मीणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।