रामगढ़ पचवारा: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामगढ़ पचवारा में निकाली गई ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता रैली, दिलाई गई शपथ
शुक्रवार को रामगढ़ पचवारा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी का सम्मान - अग्रणी अपना राजस्थान की थीम पर महिला दिवस व मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस उपलक्ष्य में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मुरारी लाल सैनी के द्वारा मतदान जागरुकता रैली निकाली गई और महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया।