रामगढ़ पचवारा: सलेमपुरा के पास जगराम के घाट में ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचले जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
शुक्रवार को सलेमपुरा स्थित गुर्जरों की ढाणी के पास जगराम के घाट में एक ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचल जाने के कारण गोदावास निवासी 35 वर्षीय कालूराम मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया।