रामगढ़ पचवारा: अमराबाद में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने किया शिलान्यास
गुरुवार को ग्राम पंचायत अमराबाद में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास हुआ। लालसोट विधायक ने कहा विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बार-बार होने वाली बिजली की ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। बिजली तंत्र को सुचारू करने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि किसानों को रात की बजाय दिन में ही विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।