सिकंदराराऊ: अलीगढ़ जीआरपी ने सिकंदरा राऊ में स्थानीय सुनारों से जेवरों की तलाश में की पूछताछ
अलीगढ़ क्षेत्र में ट्रेनों में होने वाली चोरी और छीनझपट की घटनाओं के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर सिकंदरा राऊ के बाजार के अलावा आसपास के कुछ गांवों में भी सुनारों के यहां पहुंचकर जेवर खरीद-फरोख्त के संबंध में जानकारी हासिल की और दुकानदारों से पूछताछ करते हुए अभिलेखों का भी मिलान किया है।