चांदपुर: हीमपुर दीपा पुलिस ने पत्नी को जहर देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया
बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हीमपुर दीपा पुलिस ने पत्नी को जहर देने वाले सबदलपुर निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया है। जंदरपुर के रहने वाले सलमान ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया था। कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को जहर दे दिया जहां उसकी हालत बेहद खराब है।