सोहागपुर: शासकीय आईटीआई परिसर, रीवा रोड में रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन
रोटरी क्लब शहडोल के सौजन्य से शासकीय आईटीआई परिसर रीवा रोड में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का रविवार की शाम 5 बजे लगभग समापन हो गया। 13 से 15 मार्च तक चले इस शिविर में विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में शहडोल, जयसिंहनगर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग।