पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल अंतर्गत मझौलिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। धनौती नदी पर बना पुराना पुल अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया है। पुल के गिरने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल काफी पुराना और लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। लगातार उपयोग के बावजूद समय पर इसकी मरम्मत और रखरखाव नहीं किया गया, जिसके कारण इसकी संरचना कमजोर होती चली गई। अचानक पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नदी में गिर गया। पुल ध्वस्त होने के बाद ग्रामीणों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्र, मरीज और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुल की जांच शुरू कर दी है।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar #districtadministrationwestchamparan