भभुआ: कुदरा में रोड पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 कुदरा में रोड पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के स्वर्गीय सूरज कहार के पुत्र केदार कहार बताया गया है। परिजनों ने कहा कि व्यक्ति कुदरा रोड पारकर अपनी बेटी के यहां अलीपुर गांव के लिए जा रहा था। सदर में चिकित्सक द्वारा घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।