भभुआ: जीतापुर में प्रबल कैमूर फाउंडेशन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का जिप सदस्य लल्लू पटेल ने किया उद्घाटन
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 जीतापुर में प्रबल कैमूर फाउंडेशन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का जिप सदस्य लल्लू पटेल ने उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पहला मैच फरीदपुर बनाम खरहना के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट मैच को खेला गया है। जहां सभी खिलाड़ियों से खेल मैदान में परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। संबोधन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल जगत में भी रुचि रखना अति आवश्यक है।