भभुआ: अखलाशपुर गांव के बधार में एक युवक को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 अखलाशपुर गांव के बधार में एक युवक को सांप ने काट लिया। जहां वह अचेत हो गया। जो भभुआ थाना क्षेत्र के अखलाशपुर गांव के विनोद राम के 18 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया गया है। परिजनों ने कहा कि युवक अपने गांव के बधार से शौच कर अपने घर के लिए लौट रहा था। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। सदर अस्पताल में भर्ती कर अचेत हुआ युवक का इलाज किया जा रहा है।