फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र त्रिलोकपुर डेरा में जमीनी विवाद में दो महिलाओं को उनके पड़ोसी ने पीटा, दोनों लहूलुहान
थाना नारखी क्षेत्र त्रिलोकपुर डेरा निवासी एक ही घर से देवरानी जेठानी जिनके नाम सर्रो और नगीना परिजनों के मुताबिक अपनी जगह में निर्माण कराने गए थे तभी गांव के ही व्यक्ति ने जगह पर कब्जा करने की नीयत से कार्य रुकवाकर मारपीट कर दी। जिससे दोनो महिलाएं लहूलुहान हो गई। जिन्हे सूचना थाना पुलिस को देकर उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लाया गया।