नदबई: श्री राम मंदिर में पंजाबी समाज की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
नदबई के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी एकता, सामाजिक गतिविधियों तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जगदीश मेंहदीरत्ता को समाज का अध्यक्ष चुना गया।